मुंबई से लायी हुई गणपति की प्रतिमा झाँसी में विराजमान आप भी कर लें दर्शन

मुंबई से लायी हुई गणपति की प्रतिमा झाँसी में विराजमान आप भी कर लें दर्शन।

यदि यह कहा जाये कि मुम्बई झावेरी बाज़ार के राजा झांसी में विराजमान है तो यह गलत नहीं होगा। क्याकिं विगत २२ वर्ष की भांति इस वर्ष भी झांसी के सुभाष गंज के पास झावेरी बाज़ार के राजा की छवि वाले भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की गई। जिसे देखने के लिए काफी दूर से भक्त पहुंच रहे हैं।

बताते चले कि झांसी में छनियापुरा के रहने वाले स्व.श्रीं विष्णु शर्मा जी के पुत्र पंडित रवि शर्मा और गौरव शर्मा पिछले एक दशक से मुम्बई से झावेरी बाज़ार के राजा छवि वाले गणवति की मूर्ति मुम्बई से लाकर झांसी में सजाते हैं। इस वर्ष भी उन्होंने सुभाष गंज अच्लेश्वर महादेव मंदिर के पास मुम्बई से मूर्ति को लेकर स्थापित की है। जहां रोज विधि विधान से पूजा अर्चना होती है। झांकी को देखने के लिए दूर-दूर से लोग वहां पहुंचते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *