मुक्त काशी मंच पर राम उत्सव भजन संध्या पर राम भक्तों ने संभाली अपनी-अपनी जिम्मेदारी की तैयारी रिपोर्ट: अनिल मौर्य

मुक्त काशी मंच पर राम उत्सव भजन संध्या पर राम भक्तों ने संभाली अपनी-अपनी जिम्मेदारी की तैयारी

अयोध्या में राम मंदिर में होने वाली भगवान रामलला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार द्वारा पूर्व संध्या पर राम उत्सव का आयोजन रविवार 21 जनवरी 2024 को शाम 5:00 बजे मुक्ता काशी मंच पर उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र प्रकाश पाल जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा कार्यक्रम की तैयारी भव्य रूप से सभी कार्यकर्ता एवं राम भक्त जोर शोर से लगे हुए हैं आज महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार ब उनके साथ अनेक भाजपा कार्यकर्ता रामभक्त शहर के चौराहों पर रोड़ों पर भगवा ध्वज एवं राम ध्वज लगा रहे हैं ।
तैयारी बैठक में हेमंत परिहार जी ने बताया की कल भजन संध्या एवं कार्यसेवकों के सम्मान के कार्यक्रम रखा गया है।
इस कार्यक्रम में खाटू श्याम जी के भजन गाने बाली प्रशिद्ध गायिका गिन्नी कौर जी को सुनने का सौभाग्य झाँसी की जनता को मिलेगा।
साथ ही झाँसी के कार्यसेवकों का सम्मान का कार्यक्रम रखा गया जिनकी वजह से आज भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का शौभाग्य देश को मिला है।
ज़िला अध्यक्ष हेमंत परिहार जी ने झाँसी वासियों से भजन संध्या में परिवार सहित उपस्थित रहने की अपील की है ।
इस अवसर पर संजीव तिवारी, श्रेष्ठ साहू, सौरभ मिश्रा, सुरेश मानकानी, नीरज सिंह, सलिल तिवारी, अमित श्रीवस्तव अंकुर दीक्षित, अनूप करोसिया, अखलेश गुप्ता रविकान्त दुबे, शिवांशु श्रीवास्तव,उज्ज्वल शरण सिंह ब अनेक राम भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *