मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023: जिले की एक लाख 26 हजार से ज्यादा महिलाओं को योजना के तहत मिला एक हजार का हितलाभ

जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि की अंतरित

जिलेभर में उत्साह और उमंग के साथ महिलाओं ने लाडली बहना कार्यक्रम में की सहभागिता

राज्य स्तरीय कार्यक्रम को सीधा प्रसारण के माध्यम से देखने की रही व्यवस्था

अनूपपुर (मध्य प्रदेश राजेश शिवहरे)10 जून 2023/ महिलाओं के स्वावलंबन एवं उनके आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार को बनाए रखने, महिलाओं को आर्थिक रूप से अधिक स्वावलम्बी बनाने, परिवार स्तर पर निर्णय लिए जाने में महिलाओं की प्रभावी भूमिका को प्रोत्साहित करने, सशक्त महिला, सशक्त परिवार, सशक्त समाज, सशक्त प्रदेश और सशक्त देश के उद्देश्‍य से मध्यप्रदेश शासन द्वारा लागू की गई मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 के तहत प्रदेष की सवा करोड़ लाडली बहनों के साथ ही अनूपपुर जिले की एक लाख 26 हजार 786 पात्र महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से एक हजार रुपये की प्रथम राशि भेजी गई। आज जिले में योजना से लाभान्वित लाडली बहनों के जीवन का ऐतिहासिक पल था। योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं में आत्मविश्‍वास के साथ-साथ घर, परिवार और समाज में मान-सम्मान से आत्मविभोर महिलाओं द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लागू की गई मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की मुक्त कंठ से सराहना की गई। जिला मुख्यालय अनूपपुर के लाडली लक्ष्मी वाटिका पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर आशीष वशिष्ठ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष राम दास पुरी सिद्धार्थ शिव सिंह जितेंद्र सोनी चंद्रिका द्विवेदी श्रीमती रश्मि खरे श्री वीरेंद्र सिंह शिवरतन वर्मा श्रीमती संगीता सोनी श्रीमती विमला सिंह सीता देवी महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी विनोद परस्ते सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं सहित नागरिक उपस्थित थे इस अवसर पर विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष राम दास पुरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लागू की गई मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 से लाभान्वित महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सरकार के इस प्रयास की सराहना की

जिले भर में उमंग, उत्साह से आयोजित किए गए कार्यक्रम

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत जिले के चारों जनपद पंचायतों के गांव-गांव तथा जिले के 10 नगरीय निकायों में वार्डवार कार्यक्रमों का आयोजन स्थानीय जनप्रतिनिधियों, लाडली बहनों, शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों तथा योजना से लाभान्वित महिलाओं की उपस्थिति में किया गया। लाडली बहनों ने योजना के तहत सिंगल क्लिक के माध्यम से एक हजार रुपये के अंतरण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्साह से भाग लिया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने स्थानीय आयोजन में कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की सभी आवश्‍यक व्यवस्थाएं, पेयजल आदि की सुविधा सुनिश्चित की गई थी।

गांव एवं नगरों में रही सीएम के वर्चुअल प्रसारण कार्यक्रम को देखने की व्यवस्था

जिलेभर में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना को लेकर महिलाओं में उत्साह, उमंग देखा गया। महिलाओं के साथ-साथ उनके परिजन और बच्चे भी काफी उत्साहित दिखे। आखिर खुश क्यों न हो, क्योंकि आज लाडली बहनो के जीवन का ऐतिहासिक अवसर व पल था। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर के गैरिसम ग्राउण्ड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से लाडली बहनो के खाते में सिंगल क्लिक से एक हजार रुपये की राशि अंतरित कर रहे थे। इस अवसर का चश्‍मदीद बनने के लिए हर महिला उत्साहित थी। महिलाएं गांव-गांव और नगरों में लगाई गई टीवी/स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण स्थल पर उमड़ते हुए शैलाब की तरह पहुंची तथा जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम और प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन को देखा एवं सुना। कई स्थानों पर खुशियों से सराबोर महिलाएं भावुक नजर आईं। महिलाओं ने प्रदेश सरकार के द्वारा लागू की गई मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि हम महिलाओं को सबल बनाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार भी ज्ञापित किया।

कलेक्टर, जिपं. सीईओ सहित अधिकारियों ने की व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत आयोजित कार्यक्रमों की आवश्‍यक व्यवस्थाओं के संबंध में सुबह से ही कलेक्टर आशीष वशिष्ठ द्वारा वर्चुअल माध्यम से जिम्मेदार अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आयोजन के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया, सभी अनुभागों के अनुविभागीय दण्डाधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा भी मैदानी क्षेत्रों का भ्रमण कर मानीटरिंग सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम स्थलों पर निर्देशानुसार सभी आवश्‍यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

कन्ट्रोल रूम रहा सक्रिय

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 के तहत पात्र महिलाओं के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरण तथा मुख्यमंत्री जी के वर्चुअल संबोधन कार्यक्रम के संबंध में जानकारी लेने तथा आयोजन की व्यवस्थाओं पर नियंत्रण रखने के लिए जिला पंचायत में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया था। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया सहित विकासखण्डवार नियुक्त नोडल अधिकारी तथा सहायकों ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम की जानकारी का संग्रहण सुनिश्चित किया।

घर-घर दीप जला महिलाओं ने दीपावली जैसी मनाई खुशियां

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 के तहत जिले के सभी पात्र महिलाओं के घर दीपावली जैसी खुशियां मनाई गईं। महिलाओं ने घर-घर दीप जलाया तथा योजना का हितलाभ पाकर खुशियां व्यक्त की गईं। लाभान्वित महिलाओं ने इस मौके पर लोगों को मिठाइयां भी बांटी तथा घर में स्वादिष्ट भोजन परिजनों को कराया। गांव-गांव, नगर-नगर महिला लाभार्थियों द्वारा खुशी-खुशी दीप जलाने से दीपावली जैसा माहौल प्रतीत हो रहा था।

अमरकंटक नर्मदा मंदिर में लाडली बहनों ने आयोजित किया दीपोत्सव कार्यक्रम

पवित्र नगरी अमरकंटक के मां नर्मदा उद्गम मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं ने लाडली बहना योजना पर केन्द्रित रंगोली बनाकर तथा दीपोत्सव जैसे दीप जलाकर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं द्वारा खुशियां व्यक्त करते हुए मां नर्मदा से प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। मंदिर परिसर में लाडली बहना पर केन्द्रित सेल्फी प्वाईंट भी बनाया गया था, जहां महिलाओं ने तस्वीरे खिंचवाई। लाभार्थी महिलाओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा सरकार के प्रति कृतज्ञता भी ज्ञापित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *