जालौन- तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार बच्चे को मारी टक्कर, टक्कर लगने से बच्चा हुआ गंभीर रूप से घायल, घायल युवक को राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल, कुठौंद थाना क्षेत्र के शंकरपुर चौकी के पास की घटना.
मुजफ्फरनगर- 4 टाइम बम के साथ युवक गिरफ्तार, STF ने टाइम बम के साथ अरेस्ट किया, युवक से पूछताछ कर रही STF और आईबी, जावेद नाम के युवक के पास 4 टाइम बम मिले, मेरठ से बम निरोधक दस्ता बुलाया गया, नगर कोतवाली क्षेत्र के खालापर से अरेस्टिंग.
नोएडा में दिखा भारत बंद का असर ,मजदूर संगठन सीटू समर्थन में सड़क पर उतरा ,सीटू के कार्यकर्ता भंगेल में निकाल रहे जुलूस ,सीटू के कार्यकर्ता भारत बंद के समर्थन में उतरे ,मजदूर संगठनों ने भारत बंद का समर्थन किया.
PM मोदी ने कहा, “कांग्रेस के साथ एक बहुत बड़ी समस्या यह है कि वह दुर्गामी सोच के साथ सकारात्मक नीतियां नहीं बना सकती। कांग्रेस न भविष्य को भांप सकती है और न ही भविष्य के लिए उसके पास कोई रोडमैप है। कांग्रेस की इसी सोच की वजह से भारत अपनी बिजली व्यवस्था के लिए बदनाम रहता था। पूरे देश में कई-कई घंटो तक अंधेरा हो जाता था… बिजली के अभाव में कोई भी देश विकसित नहीं हो सकता… हमने सरकार में आने के बाद देश को बिजली की चुनौतियों से निकालने पर ध्यान दिया।”
लखनऊ। राजधानी के बख्शी का तालाब स्थित एक रेस्टोरेंट में श्रीराम मंदिर व थाने को बम से उड़ाने का धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में देश विरोधी नारे, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने समेत अन्य आपत्तिजनक शब्द लिखे हैं। एक युवती का नंबर भी लिखा है। पुलिस ने युवती से संपर्क किया तो मालूम हुआ कि कोई इस तरह के पत्र कई दिनों से अलग-अलग जगह फेंक रहा है। दो दिन पूर्व युवती की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सीतापुर रोड पर चंद्रिका देवी मार्ग द्वार के सामने पाल रेस्टोरेंट है। गुरुवार सुबह रेस्टोरेंट खोलने पर दरवाजे के पीछे दो पत्र मिले। पत्र में लिखा था कि बीकेटी थाने को बम से उड़ा दूंगी। पत्र में जोया खान व जुबेर खान का नाम लिखा है।
