Headlines

मुसलमान दिल्ली में आप और केंद्र में कांग्रेस को जिताए-खान

नई दिल्ली 23 जनवरी। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की राजनीति के लिए राजनीतिक दलों के समीकरण में एक नई बात सामने आई है। आम आदमी पार्टी के विधायक अमानुल्लाह खान ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने ही एक बड़ा बयान दे दिया।

उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि वह दिल्ली में आम आदमी पार्टी और केंद्र में कांग्रेस को जिताने के लिए मतदान करें।

ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा कि बीजेपी को रोकने के लिए मुसलमान दिल्ली में आम आदमी पार्टी को जिताये। लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी, तो हम उसका समर्थन करेंगे।

खान ने कहा कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा इस पर अभी सोचने की जरूरत नहीं है। अब यह सोचना है कि बीजेपी को कैसे रोका जाए। उन्होंने मुसलमानों से दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए वोट करने की अपील करते हुए कहा कि दिल्ली में आप को जिता कर बीजेपी को रोका जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *