नई दिल्ली 14 अप्रैलः संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की आज जयन्ती है। पूरा देश उन्हे श्रद्वासुमन अर्पित कर रहा है। बाबा साहब को राजनैतिक गलियारे से पुष्प वर्षा के रूप मे वोटर को अपने पाले मे करने की होड मची है। भाजपा और सपा इस मामले मे अपने को सबसे आगे रखना चाहते हैं। बसपा को चिंता यह है कि वो कैसे साबित करे कि अंबेडकर की सच्ची हिमायती पार्टी वो ही है। वहीं अहमदाबाद मे मेनका गांधी के अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद उसे दूध से धोया गया। कहा गया कि मूर्ति अशुद्व हो गयी थी।
एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के बीजापुर मंे अंबेडकर जयन्ती मनायेगे, वहीं सपा पूरे देश मंे अंबेडकर की महिला का गुणगान करेगी। बीजेपी ने अंबेडकर जयन्ती को लेकर खास प्लान तैयार किया है।
दूसरी ओर अहमदाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी नेता अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल चढ़ाने पहुंचे. विरोध करने वालों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
बीजेपी नेता सोलंकी ने कहा कि बाबा साहेब हमारे देवता हैं, जिग्नेश कौन होता है, हमें उन्हें फूल चढ़ाने से रोकने वाला?
एससी-एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में जिग्नेश मेवानी ने शुक्रवार को ऐलान किया था कि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के मौके पर किसी भी भाजपा नेता को बाबा साहेब अंबेडकर के स्टेच्यू को हाथ नहीं लगाने दिया जाए.
