मेरठ में बदमाश का पुलिस के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा*
खुद की कनपटी पर पिस्टल रखकर दे रहा धमकी,आत्महत्या की धमकी दे रहा बदमाश,धारा 307 के आरोपी को पकड़ने पहुंची थी पुलिस,आरोपी को पकड़ने में कई थानों की फोर्स जुटी,बीच बाज़ार कनपटी पर पिस्टल थाने खड़ा है बदमाश,बदमाश ने पैसे लेकर मामला निपटाने का लगाया आरोप,एक लाख की रिश्वत SOG के सिपाही को देने का आरोप,कोतवाली का बनियापाड़ा इलाका छावनी में तब्दील.
मिर्जापुर – व्यवसायी को गोली मारकर लूट की घटना का खुलासा,कार सवार बदमाशों ने व्यवसायी से लूट की थी,25-25 हजार के 2 इनामी बदमाश सहित 4 गिरफ्तार ,कब्जे से लूट के लाखों रुपए के गहने बरामद,मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी रोड पर हुई थी लूट.
कन्नौज- महिला मेटो का ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन,पांच सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन,महिला मेटो ने बीडीओ को 5 सूत्रीय दिया ज्ञापन, बीडीओ ने सभी महिला मेटो से ली जानकारी, समस्या के निस्तारण का दिया आश्वासन,तिर्वा के उमर्दा ब्लॉक परिसर में किया प्रदर्शन.
दिल्ली। भाजपा ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की,बैजयंत पांडा उत्तर प्रदेश के नए प्रभारी होंगे। विनोद तावड़े को बिहार का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बक्सर, बिहार: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की मौजूदगी में ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में पूजा की और मंदिर के विकास कार्य के पहले चरण का उद्घाटन किया। उन्होंने विकास कार्यों के दूसरे चरण की नींव भी रखी।
कालाबुरागी कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ”मुझे JDU के INDIA गठबंधन से बाहर निकलने की कोई जानकारी नहीं है। उनके मन में क्या है यह स्पष्ट नहीं है। मैं कल देहरादून जा रहा हूं, फिर दिल्ली जाऊंगा। मैं पूरी जानकारी लूंगा और फिर आपको बताऊंगा। देखते हैं क्या होगा… हमारा प्रयास सभी को एकजुट करना है। मैंने ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव और सीताराम येचुरी से बात की है। अगर हम एकजुट हो जाएं तो हम अच्छी लड़ाई लड़ेंगे और INDIA गठबंधन सफल होगा। जो लोग लोकतंत्र को बचाने में रुचि रखते हैं वे अपना मन नहीं बदलेंगे और हमारे साथ रहेंगे।”
