पटना 10अप्रैलः बिहार दौरे पर आये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। चंपारण मे सभा के दौरान मोदी ने कहा कि कुछ लोग जन-जन को तोड़ने पर आमादा हैं। इनके मनसूबे सफल नहीं होगे।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि गांधी ने यहां चंपारण में किसान, श्रमिक, शिक्षक, वकील, डॉक्टर-इंजीनियर सभी को एक ही पंक्ति में ला खड़ा किया था. स्वच्छाग्रही के नाते हमारा रोल भी वैसा ही होना चाहिए। स्वच्छता का ये संदेश समाज के हर व्यक्ति, हर तबके तक पहुंचे, ऐसी हमारी कोशिशें होनी चाहिए.
-पीएम मोदी ने कहा कि देश को सांप्रदायिकता से मुक्त कर आजादी के दीवानों को सच्ची श्रद्धांजलि दे पाएंगे
-सरकार कोशिश कर रही है कि देश के हर गांव में एक स्वच्छता चैंपियन जरूर हो. सरकार 6.5 लाख चैंपियन बनाने का प्रयास कर रही है.
-मोदी बोले कि आज मधेपुरा में इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव फैक्ट्री के फेज वन का भी लोकार्पण किया गया है. ये फैक्ट्री दो कारणों से अहम है. एक तो ये मेक इन इंडिया का उत्तम उदाहरण है, और दूसरा, ये इस क्षेत्र में रोजगार का भी बड़ा माध्यम बन रही है. एक और वजह है जिसकी वजह से मैं आपको इस प्रोजेक्ट के बारे में थोड़ा विस्तार से बताना चाहता हूं. इस प्रोजेक्ट को 2007 में मंजूरी दी गई थी. मंजूरी के बाद 8 साल तक इसकी फाइलों में पावर नहीं आ पाई. 3 साल पहले एनडीए सरकार ने इस पर काम शुरू करवाया और अब पहला फेज पूरा भी कर दिया है.
