कोलकाता 16 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिदनापुर की रैली में पंजाबी पंडाल गिरने से कम से कम 24 लोग घायल हो गए । घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घायलों को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे।
बताया जा रहा है कि अधिकांश घायलों की हड्डी टूटने की आशंका है हालांकि यह बात मेडिकल जांच के बाद ही सामने आ सकेगी । इस बीच राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ट्वीट कर घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की है
पश्चिम मिदनापुर के कॉलेज ग्राउंड में आयोजित किसान रैली के दौरान पंडाल का एक हिस्सा गिर गया, जिसमें कम से कम 24 लोग घायल हो गए. घायलों को बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह हादसा मोदी के भाषण के दौरान हुआ. हालांकि भाषण के दौरान पीएम ने कई लोगों को पंडाल पर चढ़ने के लिए डांटा और नीचे उतरने को कहा.
यह हादसा उस समय हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण दे रहे थे हालांकि मोदी ने कई बार पंडाल पर चढ़ने लोगों को डांटा और नीचे उतरने को कहा इसके बाद भी लोग नहीं माने और पंडाल भरभराकर नीचे गिर पड़ा।
बताया जा रहा है कि पंडाल गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। रैली को लेकर सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल खड़े हो रहे हैं । रैली में हजारों लोगों की भीड़ शामिल हुई थी लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। स्वास्थ्य सुविधा की हालत यह रही कि घायलों को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे मोदी ने सभी को सांत्वना दी और कहा कि फिकर मत करें आप लोग जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
