Headlines

मोदी के मैं भी चौकीदार कैंपेन को हार्दिक पटेल ने बेरोजगार से जोड़ा, रिपोर्ट-रजत

अहमदाबाद 19 मार्च । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मैं भी हूं चौकीदार को पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने जवाब देते हुए मोर्चा खोला है । उन्होंने ट्विटर पर अपने नाम के आगे बेरोजगार शब्द जोड़ दिया है। हार्दिक पटेल के इस कदम के बाद उन्हें काफी संख्या में ट्विटर पर समर्थन मिल रहा है ।

लोग अपने नाम के आगे बेरोजगार शब्द जोड़ रहे हैं। आपको बता दें कि मोदी ने अपने नाम के आगे ट्विटर पर चौकीदार जोड़ा था । इसके बाद कई लोगों ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़ लिया है।

आपको बता दें कि राहुल गांधी के चौकीदार चोर है नारी को पॉजिटिव करते हुए मोदी ने मैं भी चौकीदार नाम का कैंपेन शुरू कर दिया था चौकीदार चोर है नारा को लेकर फ्रंट फुट पर खेल रही कांग्रेसमें भी चौकीदार कैंपेन शुरू होते ही सोशल मीडिया पर बैकफुट पर दिखाई देने लगी थी।

जिसके जवाब में एक बार फिर राहुल गांधी ने मोर्चा संभाला और कहा कि जब चौकीदार चोरी करते पकड़ा गया तो सभी को चौकीदार बताने लगा. राहुल के पलटवार के बाद एक बार फिर ट्विटर पर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच बयानवाजी शुरू हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *