नई दिल्ली 18 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के दौरान उड़ीसा के संबलपुर में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर की जांच करने वाले आईएएस अधिकारी मोहम्मद मोहसिन को चुनाव आयोग ने निलंबित कर दिया है । वह संभलपुर लोकसभा क्षेत्र में सामान्य पर्यवेक्षक के तौर पर तैनात थे।
आपको बता दें कि मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने उड़ीसा के संबलपुर में चुनावी दौरा किया था । उस समय कर्नाटक बैच के आईएएस अधिकारी मोहम्मद मोहसिन संबलपुर में सामान्य पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त थे।।
उन्होंने मोदी के काफिले की तलाशी लेने की कोशिश की । इस बात को लेकर पीएम ने चुनाव आयोग से शिकायत की
शिकायत के बाद चुनाव आयोग में एसपीजी सुरक्षा के बावजूद तलाशी लेने की जानकारी मिली और आयोग निर्देशों के उल्लंघन के आरोप में मोहम्मद मोहसिन को सस्पेंड कर दिया । कहा जा रहा है कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों से अलग अधिकारी ने कार्रवाई की । एसपीजी सुरक्षा प्राप्त लोगों को ऐसी जांच से छूट प्राप्त होती है।
