नई दिल्ली 13 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय खेल मंत्री हर्षवर्धन राठौर का फिटनेस चैलेंज स्वीकार कर लिया है ।बुधवार को मोदी ने अपने ट्विटर से एक वीडियो शेयर किया है। इसमे वह कई प्रकार के योग अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं मोदी ने इस चैलेंज के लिए स्वामी को नॉमिनेट किया है।
मोदी द्वारा जारी किए गए वीडियो में वह पार्क में कई तरह की योगाभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं ।इसके अलावा उन्होंने कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री कुमार स्वामी को इसके लिए नॉमिनेट किया है।
आपको बता दें कि फिटनेस चैलेंज के लिए क्रिकेट टीम की कप्तान विराट कोहली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नॉमिनेट किया था।
