वाराणसी 12 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनगर में बने देश के पहले मल्टी मॉडल टर्मिनल को राष्ट्र को समर्पित किया। इस मल्टी मॉडल टर्मिनल के उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर गंगा में बने जेरी पर उतरा। यहां से वह पैदल चलते हुए बंदरगाह के टर्मिनल पर पहुंचे।
उद्घाटन समारोह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने निर्माण प्रशासन को भी देखा। इससे पहले वाराणसी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आदि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे इसकी बहुत बड़े देश शाम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी मुक्त प्रधानमंत्री विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करने के साथ ही रोड शो करेंगे।
आपको बता दें कि वाराणसी का मल्टी मॉडल टर्मिनल नदियों पर बना पहला ऐसा टर्मिनल है, जो कंटेनर कार्गो हैंडलिंग में सक्षम होगा।
