मोदी ने मन की बात मे किसानो से क्या कहा?

नई दिल्ली 2 मईः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कनार्टक इकाई के लिये मन की बात की। मोदी ने किसानो से कहा कि उनकी सरकार किसान की आमदनी दोगुनी करने का प्रयास कर रही है, लेकिन सिद्वरमैया सरकार के कारण आपको फायदा नहीं हो पा रहा।

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने अब तक जितने भी बजट पेश किये वो किसानो के लिये थे। हमारी नीति कृषि से जुड़ी है,लेकिन कनार्टक सरकार आगे नहीं बढ़ रही।

उन्हांेने कहा कि जब येदुरप्पा मुख्यमंत्री बनेगे, तो केन्द्र की योजनाएं आगे बढ़ सकेगी।

किसान कार्यकर्ताओं से बात करते हुए पीएम ने बताया कि हमारी सरकार ने देशभर के किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड दिए हैं. अकेले कर्नाटक में ही करीब 1 करोड़ से अधिक सॉयल हेल्थ कार्ड दिए गए हैं. किसानों को बीज आसानी से मिल रहा है, वहीं नई तकनीक के जरिए खेती के गुण सिखाए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने नई फर्टिलाइज़र नीति तैयार की है, जिसके कारण अब किसान को खाद के लिए सड़कों पर घूमना नहीं पड़ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *