मुंबई 11 अगस्तः
धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल की जोड़ी को देखने के लिये आप फिर से तैयार हो जाएं। फिल्म पगला दीवाना फिर से का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है. ये कॉमेडी से भरपूर नजर आ रहा है.

यमला पगला दीवाना 2011 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. इसके बाद 2013 में फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज किया गया था, जिसे औसत प्रतिक्रिया मिली. अब मल्टी स्टारर फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से का ट्रेलर लॉन्च किया गया. इसके एक गाने में रेखा, सोनाक्षी और सलमान भी नजर आ रहे हैं. फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा का फेमस डायलॉग खामोश भी होगा. इसे दस लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
बता दें कि धर्मेंद्र और शत्रुघ्न की जोड़ी 20 साल बाद दिखेंगी. पिछले हफ्ते दोनों एक्टर्स ने साथ में फिल्म की शूटिंग की है. जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है. शत्रुघ्न सिन्हा फिल्म में जज की भूमिका में दिखेंगे. वहीं धर्मेंद्र वकील के रोल में नजर आएंगे. यकीनन ही शत्रुघ्न की एंट्री मूवी को और भी ज्यादा मसालेदार बनाएगी. फिल्म का कोर्ट रूम ड्रामा देखना मजेदार रहेगा. यमला पगला दीवाना… 31 अगस्त को रिलीज हो रही है. इसमें सनी और बॉबी देओल भी नजर आएंगे.
