Patna. यह स्थिति इसलिए आई क्योंकि सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था…मैं सभी से राय ले रहा था। मैंने उन सभी की बात सुनी। आज हमने इस्तीफा दे दिया और सरकार को समाप्त कर दिया है…”
पटना: JDU नेता के.सी. त्यागी ने कहा, “…हमें अफसोस है कि हमने कांग्रेस पार्टी को देश की राजनीति में स्वीकार्यता दिलाई, यह पार्टी राजनीति में अछूत हो चुकी थी… TMC, AAP, समाजवादी पार्टी आदि सभी पार्टियों ने गैर भाजपा, गैर कांग्रेस मोर्चे की कोशिश की थी… यह सिर्फ नीतीश कुमार थे जिनकी वजह से INDIA गठबंधन बना और कांग्रेस को फिर से राजनीति में पुनः स्थापित करने और सम्मान दिलाने का काम हमने किया…”
पटना: भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, “सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है, विजय सिन्हा उपनेता चुने गए… अभी NDA की विधायक दल की बैठक होगी।”
रांची: झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, “…जब नीतीश कुमार लालू यादव के साथ मिल गए थे तभी लग रहा था कि… यह संबंध ज्यादा नहीं चल पाएगा और आज यह साबित हुआ क्योंकि नीतीश कुमार और लालू यादव की देश में अलग-अलग पहचान है, एक नॉर्थ पोल तो दूसरा साउथ पोल है… दरवाज़ा जो बंद होता है वह खुलता भी है…”
पश्चिम बंगाल: कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा, ”मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया है इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि वे बहुत अनुभवी व्यक्ति हैं… वे बार-बार अपना राजनीतिक रंग बदलते हैं और राजनीतिक रंग बदलने में वे गिरगिटों को कड़ी टक्कर देते हैं… बिहार की जनता उन्हें और उन्हें दिल्ली से नचाने वालों को सही जवाब देगी… ”
