कौशांबी- कुल्हाड़ी के डंडे से पीट-पीटकर महिला की हत्या,युवक ने अपनी सौतेली मां को पीट-पीटकर मार डाला,प्रॉपर्टी विवाद बताई जा रही है हत्या की वजह,आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,संदीपन घाट थाना क्षेत्र के नसीरपुर की घटना.
निज़ामाबाद, तेलंगाना: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “जब मैं परिवारवाद की बात बोलता हूं तो मैं ये भी आपको बताना चाहता हूं कि सिर्फ KCR का सवाल नहीं है। ये सारे देश में जितनी भी परिवारवाद की पार्टियां हैं उससे लड़ने का काम और देश में राष्ट्रीय पार्टी आगे बढ़े इसकी जिम्मेदारी भाजपा ने ली है…जम्मू-कश्मीर में फारूक अब्दुल्ला और उसके बेटे उमर अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर में पहले मुफ़्ती मोहम्मद सईद और बाद में महबूबा मुफ्ती। पंजाब में प्रकाश सिंह बादल से अब सुखबीर सिंह बादल। उत्तर प्रदेश में हमारी लड़ाई अखिलेश और डिंपल से हैं। बिहार में हम लड़ते हैं लालू से उनके बाद राबड़ी, फिर तेजस्वी यादव फिर तेज प्रताप यादव। बंगाल में हमारी लड़ाई ममता और उनके भतीजे से है। आंध्र में भी पहले YSR और जगन मोहन रेड्डी, यहां KCR, KTR, कविता उसका बेटा यहीं परिवार है और कुछ नहीं है। परिवारवाद के खिलाफ लड़ाई भाजपा लड़ती है।”
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “… हलाल प्रोडक्ट के नाम पर देश के बाजार का इस्लामीकरण हो रहा है… आम तौर पर हम जानते थे कि हलाल कुरान का शब्द है। ये उनके धर्म में वर्णित है लेकिन सनातन धर्म में झटका है… अगर हलाल चीनी पर आ जाए, तेल पर आ जाए, टी.वी. पर आ जाए तो ये बाजार का इस्लामीकरण है। मैं योगी सरकार का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इस पर जांच शुरू कर दी। क्या जजिया कर के करोड़ों रुपये आतंकवादियों तक जाते हैं?”
देवगढ़, राजस्थान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस आपको कैसे लूट रही है इसका एक उदाहरण पेट्रोल की कीमते हैं। हर एक लीटर पेट्रोल पर कांग्रेस सरकार भाजपा सरकार की तुलना में आपसे 12-13 रुपए अधिक लूटती है। गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 12-13 रुपए सस्ता है। राजस्थान में एक-एक लीटर पेट्रोल पर 12-13 रुपए ये मारते थे। ऐसा करके कांग्रेस ने हजारों करोड़ आपसे लूट लिए हैं। भाजपा सरकार आएगी तो महंगे पेट्रोल डीजल की समीक्षा करेगी और जनता के हित में उचित फैसला लेगी। केंद्र सरकार ने उज्जवला सिलेंडर सस्ता कर दिया और अब राजस्थान भाजपा ने संकल्प लिया है कि वे आपको 450 रुपए में गैस सिलेंडर देगी।”
देवगढ़, राजस्थान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैंने खरगे जी का मुद्दा भी उठाया था, एक दलित बेटा आज कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष है और सार्वजनिक जीवन में लंबे अरसे तक चुनाव जीतकर देश की सेवा करने वालों में से हैं, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हैं, मेरे खिलाफ बहुत कुछ बोलते हैं, उसके बावजूद भी मैं कहता हूं, मैं कल जयपुर में रोड शो कर रहा था कहीं पर भी कांग्रेस अध्यक्ष की फोटो मुझे नहीं दिखाई दी। गहलोत जी और शाही परिवार के लोग दिख रहे हैं पर खरगे जी की फोटो नहीं दिख रही है। क्या दलित मां के बेटे के साथ कांग्रेस ये व्यवहार करती है? इस मुद्दे पर कांग्रेस के मुह पर ताला लग गया।”
देवगढ़, राजस्थान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “5 साल पहले जब यहां कांग्रेस की सरकार बनी थी तो उसने भाजपा सरकार की सारी अच्छी योजनाओं पर ताला लगा दिया था। 3 दिसंबर को जो भाजपा सरकार यहां बनेगी वो कांग्रेस जैसा जन विरोधी काम नहीं करेगी… कोई भी सरकार रही हो अगर उसने सच्चे अर्थ में जनकल्याण का काम किया है और उसमें कोई अच्छी बात है, देश के काम की बात है तो मोदी उसे आगे बढ़ाने के पक्ष में रहता है। बैर वृत्ति से काम नहीं करता है। इसलिए राजस्थान में भी जो भी अच्छा होगा उसे आगे बढ़ाया जाएगा ये मेरा आपको भरोसा है।”
देवगढ़, राजस्थान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस ने फौजियों को किस प्रकार धोखा दिया है इसका एक उदाहरण वन रैंक वन पेंशन भी है। कांग्रेस सरकार सिर्फ 500 करोड़ रुपए रखकर झूठ बोलती थी कि OROP लाएंगे। उनके एक नेता पूर्व फौजियों के पास फोटो निकलवाते थे, ऐसे जैसे OROP आ गया हो। भाजपा सरकार ने OROP की गारंटी की थी और वे पूरी कर दी।”
जम्मू-कश्मीर | राजौरी मुठभेड़: चल रहे ऑपरेशन में क्वारी नाम का एक आतंकवादी मारा गया है। व्यक्ति पाक नागरिक है। उसे पाक और अफगान मोर्चे पर प्रशिक्षित किया गया है। वे लश्कर-ए-तैयबा का उच्च पदस्थ आतंकवादी नेता था। वह पिछले एक साल से अपने ग्रुप के साथ राजौरी-पुंछ में सक्रिय है। उसे डांगरी और कंडी हमलों का मास्टरमाइंड भी माना जाता है। उसे क्षेत्र में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के लिए भेजा गया था। वह IED में विशेषज्ञ हैं, गुफाओं से छिपकर काम करता था और एक प्रशिक्षित स्नाइपर भी था: PRO डिफेंस
