भिवंडी 12 अप्रैलः काम शक्ति बढ़ाने के लिये अभी तक पुरूष को दवा लेते सुना था, लेकिन महाराष्ट मे एक युवती ने इन्जेक्शन का प्रयोग किया। नतीजा यह हुआ कि उसकी मौत हो गयी।
बताया जाता है कि महाराष्ट के भिवंडी मे एक होटल मे एक युवक व युवती ठहरे थे। कमरे मे प्रेमी के साथ ठहरी युवती ने रात मे यौन शक्ति बढ़ाने वाला इन्जेक्शन लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। यह देख प्रेमी मौके से भाग निकला

घटना भिवंडी के शांतिनगर थाना क्षेत्र की है. जहां कल्याण नाका के अशोका होटल में एक 28 वर्षीय युवती अपने प्रेमी के साथ आई थी. दोनों ने एक कमरा लिया और वहीं ठहरे. बताया जा रहा है कि इसी दौरान युवती ने यौन शक्ति बढ़ाने का इंजेक्शन लिया.
इसके बाद अचानक उसकी तबीयत खराब होने लगी. लड़की की हालत बिगड़ते देख उसका प्रेमी उसे होटल के कमरे में छोड़कर फरार हो गया. कुछ देर बाद होटल का कर्मचारी उनके कमरे में पहुंचा. उसने दरवाजा नॉक किया, मगर किसी ने दरवाजा नहीं खोला. तब कर्मचारी ने दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो वहां लड़की बेहोश हालत में पड़ी थी.

कर्मचारी ने फौरन इस बात की सूचना मैनेजर को दी. उसके बाद युवती को फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान कुछ पल के लिए लड़की को होश आया तो उसने डॉक्टरों को अपना नाम और पता बताया. लेकिन कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया.
मृतका अमृतनगर के रशीद कंपाउंड की रहने वाली थी. जबकि उसका प्रेमी युवक कल्याण का रहने वाला है. वे दोनों ही एक साथ भिवंडी आए थे. अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
