युवाओं ने रक्तदान कर मनाया समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता समाज सेवी अरविंद वशिष्ठ का जन्मदिन*

*युवाओं ने रक्तदान कर मनाया समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता समाज सेवी अरविंद वशिष्ठ का जन्मदिन*
झांसी:आज झाँसी महानगर के प्रतिष्ठित शख्सियत ,वरिष्ठ समाजवादी नेता,भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द वशिष्ठ जी का जन्मदिवस उनके चाहने वालों ने अपना रक्तदान कर अनोखे अंदाज में मनाया ।।
जिसमे किसान एवं व्यापारी नेता जितेन्द्र भदौरिया , हैदर अली , मनीष कश्यप, अभिषेक दीक्षित ने झाँसी जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया।
इसके अलावा झाँसी की अन्य सख्सियतों ने भी वशिष्ठ जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिसमें प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता पूर्व सांसद डॉ चद्रपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, आदित्य, पूर्व मंत्री अजय सूद ,असफान सिद्दकी, सत्येंद्र पुरी पूर्व सभासद, एवं आदि नेतागण उपस्थित रहे।
जितेन्द्र भदौरिया ने रक्तदान देते हुए कहा कि झाँसी ही नही अपितु पूरे बुंदेलखंड में अरविंद वशिष्ठ जी अपनी सरलता एवं हर वर्ग समुदाय की मदद के लिए तत्पर रहने वाले लोगो मे से एक है ऐसी शख्सियत का जन्मदिन रक्तदान कर परोपकार के रूप में मनाया गया और समाज को एक अच्छा संदेश भी दिया।
हैदर अली ने कहा कि रक्तदान देने से खुद इन्शान भी कई बीमारियों से बचता है और दूसरों की भी जान बचाता है, इसलिए सभी को कुछ खास दिनों में रक्तदान कर समाजहित में काम करते रहना चाहिए।
उक्त अवसर पर मनीष पटसारिया,अंजुल पुरोहित,अमित तिवारी,मनीष कश्यप,अमित चक्रवर्ती,मनीषा पांडे,आलोक ठाकुर, मोहम्मद सागर,आशीष बाजपेई,अभिषेक दिक्षित,विकास सेंगर,अवधेश मकरारिया,आरके वर्मा विकास मिश्रा, शैलजा तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *