यूथ वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों का होली मिलन समारोह संपन्न हुआ|
झांसी, आज सिद्धेश्वर मंदिर विवाह वाटिका में यूथ वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में पूर्व सांसद श्री चंद्रपाल यादव व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य व श्री अरविंद वशिष्ठ की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों का होली मिलन समारोह संपन्न हुआ, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्व श्री तिलक चंद अहिरवार पूर्व एमएलए विजेंद्र व्यास पूर्व एमएलए पूर्व राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस पार्टी सुधांशु त्रिपाठी पूर्व मंत्री अजय सूद प्रदेश महासचिव श्री राहुल रिछा रिया कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह परीक्षा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह भोजला समाजवादी पार्टी के ललितपुर जिला अध्यक्ष नेपाल सिंह यादव जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी अरशद खान महानगर अध्यक्ष आम आदमी पार्टी गयादीन कुशवाहा राष्ट्रीय महासचिव एससी एसटी प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह अध्यक्ष बुंदेलखंड क्रांति दल राजेंद्र रेजा विजय झांसिया प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव राजेंद्र सिंह यादव पूर्व शहर अध्यक्ष नरेश बिलटिया व इम्तियाज हुसैन रहे|
उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि चंद्रपाल सिंह यादव ने सभी उपस्थित लोगो को बधाई देते हुए कहा कि सभी धर्म के त्यौहार मिलजुल कर मनाए जाते हैं इंडिया की संस्कृति गंगा जमुनी संस्कृति है और इसी संस्कृति को हमें आगे बढ़ने का कार्य करना है!
पूर्व केंद्रीय मंत्री जी श्री प्रदीप जैन आदित्य ने आम लोगों से मिलजुल कर रहने की अपील की आम लोगों को होली जैसे त्योहारों से सीख कर एक दूसरे की मदद करनी चाहिए आपस में भाईचारे के साथ रहना चाहिए, अध्यक्षता करते हुए श्री अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि झांसी शहर की संस्कृति हमेशा से मिलजुल कर लेने की रही है और एक दूसरे को सहयोग करने की रही है हमें इसी भावनाओं को बढ़ाना चाहिए | उक्त अवसर पर देवी सिंह कुशवाहा दामोदर दास गेड़ा प्रकाश गुप्ता संजीव निरंजन जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र रेजा शैलेंद्र जैन दीपाली रैकवार श्रीमती अर्चना गुप्ता श्रीमती सरला भदोरिया श्रीमती नीता अग्रवाल नरेंद्र झा डॉ रघु बीर चौधरी डॉ सुनील तिवारी रघुराज शर्मा सुरेंद्र सक्सेना वीरेंद्र सिंह कुशवाहा विश्व प्रताप सिंह यादव विक्रम खटीक अभिषेक दिक्षित मनीष कश्यप जितेंद्र पाल सिंह अमित चक्रवर्ती संजीव तिवारी, रमेश निषाद, यूथूप जैन पिंकी आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन विजय कुशवाहा व मुकेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया आभार शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने किया |
अरविंद वशिष्ठ
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- जम्मू कश्मीर
- दिल्ली एनसीआर
- पंजाब
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
- हिमाचल
यूथ वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों का होली मिलन समारोह संपन्न हुआ| रिपोर्ट:अनिल मौर्य
