Headlines

यूपी के आजमगढ़ में माया और अखिलेश ने मोदी पर इस तरह निशाना साधा

लखनऊ 8 मई । लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की संयुक्त जनसभा आजमगढ़ में हुई । रानी की सराय चौक पोस्ट पर आयोजित सभा में मायावती ने नरेंद्र मोदी और निरहुआ पर निशाना साधा, तो अखिलेश यादव ने भी मोदी को सवालों के घेरे में खड़ा किया

मायावती ने कहा कि भाजपा की नीति है फूट डालो और राज करो यही कारण है कि उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के सामने उनकी ही जाति के प्रत्याशी को खड़ा कर दिया है। मायावती ने कहा कि कलाकार आएगा और अपनी कलाकारी दिखाएगा । अब इतनी कलाकारी अखिलेश को तो आती नहीं अखिलेश को तो काम करना आता है और वह जीतने के बाद काम जरूर करेंगे।

सभा में अखिलेश यादव ने कहा कि देश और दुनिया में आजमगढ़ के लोगों ने अपनी मेहनत से नाम बनाने का काम किया है यह देश में बदलाव का वक्त है यह मिलावटी गठबंधन नहीं है बल्कि देश में बदलाव लाने वाला गठबंधन है । अखिलेश ने कहा कि इन्होंने नौकरी देने का वादा करके नौकरियां खत्म कर दी ।

मुद्रा जैसी योजना चलाने के बाद भी किसी का कोई लाभ नहीं हो सका है । यह वही लोग हैं जो चाय वाला बनकर हमारे बीच में आए थे और धोखा दिया । अब चौकीदार बनकर आ रहे हैं फिर से नया धोखा देने के लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *