यूपी के इटावा में राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत

लखनऊ 10 जून। उत्तर प्रदेश के इटावा में सोमवार को सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया जानकारी मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे।

यह घटना बलरई रेलवे स्टेशन की है। कानपुर के गुजैनी निवासी यशवंत ने बताया कि चारों उसके रिश्तेदार हैं। चारों कानपुर से ट्रेन में बैठे थे और कानपुर से सूरत जा रहे थे। यशवंत ने बताया कि कानपुर से अवध एक्सप्रेस में बैठे थे। यशवंत ने आरोप लगाया कि टीटीई 500 रुपये मांग रहा था।

टीटीई के डर से उल्टी साइड उतर कर भागे तभी राजधानी एक्सप्रेस आ गई और चार लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। मृतकों में जीतू (20) पुत्र राजेन्द्र कुमार, लाल चंद्र (20), सुरेंद्र कुमार (21) पुत्र भैया लाल, पिंटू पुत्र शांति देवी गांव जुगराजपुर जिला कोशाम्बी निवासी की मौत हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *