लखनउ 11 मार्चः यूपी के फूलपुर व गोरखपुर मे हो रहे उप चुनाव मे वोटिंग जारी है। दोनो सीट बीजेपी के लिये प्रतिष्ठा भरी है। सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव मौर्य का राजनैतिक लेखाजोखा जीत हार के बाद तय होगा।
आज सुबह योगी व मौर्य ने मतदान किया। वोटिंग को लेकर किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो, इसके लिये सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।
संवेदनशील सीट होने की वजह से इस उपचुनाव के लिए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. उपचुनाव के लिए केंद्रीय पुलिसबलों समेत राज्य की पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है.
गोरखपुर संसदीय क्षेत्र में कुल 5 विधानसभा सीटें हैं. यहां उपचुनाव के लिए 970 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे. गोरखपुर में कुल 10 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, लेकिन इस सीट पर कड़ा मुकाबला बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच ही माना जा रहा है.
इस उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी जैसी धुर विरोधी पार्टियां बीजेपी के खिलाफ एक साथ खड़ी हो गई हैं. बीजेपी ने गोरखपुर से उपेंद्र दत्त शुक्ला को अपना उम्मीदवार बनाया है. उपेंद्र दत्त शुक्ला की पहचान पूर्वांचल में ब्राह्मण चेहरे के रूप में होती है. उपेंद्र राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला के करीबी हैं और बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी हैं.
