Headlines

यूपी के उरई में युवक की गोली मारकर हत्या, रिपोर्ट- अवनीत गुर्जर

उरई। उरई मुख्यालय में करमेर रोड पर बम्बा के पास खेत की रखवाली करने गये युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

पुलिस ने फोनकर मृतक बृजमोहन के परिजनों को उसकी लाश खेत से थोड़ी दूरी पर मिलने की सूचना दी। जिसके बाद उसके घर में कोहराम मच गया। पिता तंदीलाल ने बताया कि घटना वाले दिन बृजमोहन खेत की रखवाली करने गया था। लेकिन वह वापस नहीं लौटा। बृजमोहन के परिजनों के अनुसार उसकी हत्या पारिवारिक रंजिश के चलते की गई है। तंदीलाल ने बताया कि बृजमोहन को लगातार फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही थी।
वहीं इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्रनाथ तिवारी का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों की शक के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *