यूपी के एट में गाय को बचाने के चक्कर में कार और डंपर की टक्कर, आठ घायल, रिपोर्ट- अवनीत गुर्जर

उरई। एट थाना क्षेत्र मे गाय को बचाने के चक्कर में कार ड्राइवर ने अचानक बे्रक लगाया जिससे पीछे से आ रहा डंफर कार से भिड़ गया। भीषण दुर्घटना में कार 30 मीटर आगे तक घिसटती चली गई और उसमें बैठे 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के कारण नेशनल हाइवे पर लंबा जाम लग गया।

गुरुवार को कानपुर से पीताबंरा पीठ के दर्शन करने उमेश त्रिपाठी परिवार सहित इनोवा कार से दतिया की ओर जा रहे थे। तभी एट के एनटीपीसी प्लांट के पास उक्त हादसा हो गया।

इसके फौरन बाद राहगीरों ने फोन से प्रशासन को सूचना दी जिस पर हाइवे की एंबुलेस और पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार में बैठे घायल अंदर बुरी तरह फंस गये थे। उन्हें बमुश्किल निकाला जा सका। एक सवार तो इतनी बुरी तरह फंसा था कि उसे निकालने के लिए गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करना पड़ा। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

सभी घायल नबावगंज कानपुर के निवासी हैं। जिनमें कार मालिक उमेश त्रिपाठी, उनकी पत्नी प्रिया, पुत्र देवांश त्रिपाठी, पुत्री दृष्टि त्रिपाठी, मित्र अभय कुमार मिश्रा और देवराज सिंह शामिल हैं। चालक सियाराम को भी मामूली चोटें आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *