कानपुर 11 जून। औरैया जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई । यह हादसा एक घर में अचानक विस्फोट होने से हुआ । इससे पूर्व क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।। जानकारी मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा
बताया जाता है कि यह घटना फफूंद कस्बे के मोहल्ला मेवाती की है यहां एक मकान में भयंकर विस्फोट हुआ, जिससे पूरा मकान ढह गया हादसे में मकान मालिक नजमा बेगम पत्नी मुन्ना खान की मौके पर ही मौत हो गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि नजमा के शरीर के चिथड़े उड़ गए। मुन्ना खान व रिहान गंभीर रूप से घायल हो गए। सीओ दिव्यापुर सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
विस्फोट में दो बकरियों की भी मौत हुई है। जानकारी के अनुसार मुन्ना खान मंसूरी आतिशबाजी का काम करता था और लाइसेंस धारक था। जॉइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला एएसपी कमलेश दीक्षित मौके पर पहुंचे।
