इटावा 22 अक्टूबर। यूपी के औरैया जिले में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं ।घायलों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है हादसा ट्रैक्टर ट्रॉली में गैस टैंकर ने टक्कर मारने से हुई।
पुलिस के अनुसार हादसा अजीतमल थाना क्षेत्र के अटसू रोड पर हुआ। बताया जाता है कि ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 24 लोग सवार होकर झंडा चढ़ाने के लिए जा रहे थे ।
महाराजपुर के पास पीछे से आ रहे गैस टैंकर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
मृतकों के नाम मनीष पुत्र सुल्तान सिंह निवासी नगला पीते एक दिल, लवली पुत्री राम विलास निवासी बीलमपुर इकदिल इटावा, विजय सिंह निवासी नगला पीते एक दिल, और श्री राम निवासी नगला चौहान एक दिल बताए जाते हैं।
