उरई । खेत से फसल काट कर लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । कुठौंद थाना क्षेत्र अंतर्गत मदारीपुर निवासी अंकित (19वर्ष ) पुत्र रामलखन शिवहरे बुधवार को बाजरे की फसल कटवा कर खेत से लौट रहा था तभी शहजादेपुर रोड पर उसे जूनियर हाई स्कूल के पीछे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे युवक गिर पड़ा ।
आसपास के लोगों ने दौड़ कर युवक को सम्हाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद ले गए । ज्यादा चोटें होने के कारण उसे स्थानीय अस्पताल से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया । उधर टक्कर लगते ही चालक ट्रैक्टर ले कर भाग निकला ।
