यूपी के कुठौंद में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर हो रहा था जुआ , पुलिस के छापे में मूलचरण निषाद सहित 9 पकड़े,रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर

उरई। कुठौंद पुलिस ने गुरुवार को बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर जमे जुए के फड पर छापामारी कर दी जिससे खलबली मच गई । पुलिस ने इस दौरान 9 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है । सूत्रों के अनुसार छापे में भारी नकदी बरामद हुई है हालांकि पुलिस ने सिर्फ 18 हजार रुपए बरामद दिखाये हैं ।
पुलिस को काफी दिनों से बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मूलचरण निषाद के घर जुआ खिलवाए जाने की खबर मिल रही थी लेकिन पुलिस राजनैतिक बवंडर के अंदेशे से पूरी तरह पुख्ता तैयारी के बाद ही कदम उठाना चाहती थी । आज पुलिस को सही समय पर सूचना मिल गई जिससे पुलिस ने आनन फानन मूलचरण का घर घेर लिया । पुलिस की व्यूह रचना इतनी अचूक थी कि किसी को भागने का मौका नहीं मिल सका । पकड़े गए लोगों में खुद मूलचरण के अलावा नारायण सिंह ,सुमित , पूरन ,सर्वेश , प्रेमचन्द्र, ज्ञान सिंह ,प्रमोद कुमार और राकेश कुमार शामिल हैं । नकदी के अलावा मौके से पुलिस ने 8 मोबाइल और 1 बाइक भी सीज की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *