यूपी के कौशांबी में रेप पीड़ित की बेरहमी से हत्या

Lucknow .यूपी के कौशांबी में रेप पीड़ित की बेरहमी से हत्या!

भाई के साथ थाने से लौटते समय, मुकदमे में सुलह न करने पर 20 वर्षीय युवती कुल्हाड़ी से काटकर उतारी गई मौत के घाट।

जेल से जमानत पर रिहा हुए आरोपी ने भाई संग दिया सनसनीखेज वारदात को अंजाम

अपडेट..एडीशनल एसपी के बेटे को एसयूवी से रौंदने वाले दो आरोपी गिरफ्तार.
पुलिस ने सार्थक सिंह और देवश्री वर्मा को गिरफ्तार किया.
गैर इरादतन हत्या के मामले में हुई गिरफ्तारी.
आरोपी सार्थक एमिटी यूनिवर्सिटी में बीबीए का छात्र है.
देवश्री वर्मा इंजीनियरिंग का छात्र है.
पुलिस ने एसयूवी UP 32 NT 6669 बरामद कर ली है.
एसयूवी कानपुर के ज्वैलर अंशुल वर्मा की है.
आरोपी देवश्री के चाचा हैं अंशुल वर्मा.
जी 20 रोड पर सुबह एसयूवी से रेस लगा लगे थे आरोपी.
सीसी टीवी फुटेज से एसयूवी और आरोपियों की हुई पहचान.
सार्थक के पिता रविन्द्र सिंह उर्फ पप्पू बाराबंकी रामनगर से जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं.
एडिशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव के इकलौते बेटे की एक्सीडेंट में हुई है मृत्यु…

*यूपी के एक और नौकरशाह की राजनीति में हुई एंट्री, Ex DGP सुलखान सिंह ने बनाई अपनी अलग पार्टी*।

बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की मांग के साथ, सुलखान सिंह ने बनाई है बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी।

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुल 15 जिलों को मिलाकर बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की मांग उठा रहे हैं पूर्व DGP।

यूपी के 7 जिलों (झांसी, बांदा, हमीरपुर,चित्रकूट, ललितपुर,जालौन, महोबा) और मध्य प्रदेश के 8 जिलों (दमोह, पन्ना, सागर, छतरपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़,अशोकनगर) को मिलाकर बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग उठाई गई।

साल 2017 में योगी सरकार आने के बाद DGP बनाए गए थे सुलखान सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *