निर्माण स्थल पर प्रयोग के लिए पडा जंग लगा सरिया एवं निर्माण स्थल पर प्रयोग के लिए रखी खराब सीमेन्ट की बोरीं
*उ.प्र.राज्य सेतु निर्माण निगम द्वारा रेलवे लाइन पर बनाया जा रहा है आोवर ब्रिज
*निर्माण में जंग लगी सरिया व खराब सीमेन्ट का किया जा रहा प्रयोग
*निर्माण इकाई ने प्रदेश में हुए हादसों से नही लिया सबक घटिया सामग्री का कर रहे प्रयोग
*निर्माण इकाई द्वारा कार्य स्थल पर अभी तक निर्माण का नाम व लागत का नही लगाया बोर्ड
कालपी ( जालौन ) जोल्हूपुर मे उ.प्र राज्य सेतु निर्माण निगम द्वारा रेलवे लाइन क्रासिंग पर बनाये जारहे ओवर ब्रज निर्माण मे जंग लगी सरिया व बर्सात मे खराब हुई सीमेन्ट का प्रयोग किया जारहा है ! जिससे ब्रज की उम्र कम होगी तथा कभी भी हादसा हो सकता है !
ज्ञात हो कि जोल्हूपुर से हमीरपुर तक स्टेट हाइवे वन चुके रोड पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर ट्रेनों के आवागमन को लेकर रेलवे फाटक बन्द करना पडता है तथा आबागमन रोकना पडता है ! जिससे बाहनों का लम्बा जाम लगजाता है !
जनता की परेशानी को देखते हुए उसके निजात के लिए प्रदेश सरकार ने रेलवे क्रासिंग पर 500 मीटर लम्बे ओवर ब्रज का प्रस्ताव पास किया था ! लेकिन निर्माण इकाई द्वारा लम्वे समय के बाद निर्माण कार्य प्रारम्भ किया है ! अब रेलवे ट्रेक पर दोहरी करण का कार्य अन्तिम चरण पर पंहुचने पर ओवर ब्रज की निर्माण इकाई राज्य सेतु निर्माण निगम ने निर्माण कार्य तेजी से प्रारम्भ कर दिया है ! लेकिन निर्माण इकाई ने उ.प्र मे पुलों के टूटने के हादसे को संज्ञान मे न लेकर मानकों को दर किनार करते हुए पुल की बीमों व पिलरों मे जंग लगे सरिया का प्रयोग तो हो ही रहा है तथा बर्षा पूर्व निर्माण इकाई द्वारा मंगायी गयीसीमेन्ट की बोरिया जो नमी के चलते खराब हो गयी उनका भी प्रयोग किया जा रहा है ! जिससे पुल की उम्र कम होगी तथा आगे कभी हादसा हो सकता है !
वही निर्माण इकाई द्वारा कार्य स्थल पर निर्माण इकाई का नाम व लागत का बोर्ड भी नहीं लगाया गया है।
