Headlines

यूपी के झांसी में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दी, रिश्ते में ममेरे भाई-बहन थे !

झांसी । जनपद के उल्दन थाना क्षेत्र में के ग्राम सेक राधवा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है । यहां एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक आपस में ममेरे भाई-बहन बताये जा रहे हैं।

झांसी जिले के उल्दन थानान्तर्गत ग्राम सेकराधवा में रहने वाला 20 वर्षीय जयहिंद कुशवाहा और 16 वर्षीय संगीता कुशवाहा निवासी सिंदरा रानीपुर आपस में ममेरे भाई-बहन है। उल्दन थाना प्रभारी के अनुसार दोनों के परिजनों ने बताया कि उनमें आपस में कब प्यार हो गया। इसकी भनक किसी को भी नहीं हुई। प्यार होने के बाद दोनों ने जिंदगी भर साथ निभाने की कसमें खाई, लेकिन समाज ने इसे स्वीकार नहीं किया और इसका विरोध होने लगा। विगत 6 मई को जयहिंद दिल्ली से मजदूरी कर वापस घर लौटा और संगीता को साथ लेकर घर आ गया।

7 मई को संगीता की छोटी बहन उसे लेने के लिए घर पहुंची। जहां उसने संगीता और जयहिंद को फांसी पर लटकते देखा। यह देख वह घबरा गई और परिजनों को सूचित किया। इसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और लटक रहे दोनों शव को फांसी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक और मृतिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की इसकी हकीकत स्पष्ट नहीं हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *