माधौगढ़। थाना क्षेत्र के कुसमरा रोड पर एक टैम्पो की टक्कर से साधु की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद व्यक्ति की पहचान हो सकी।
रेंढ़र थाना के कुसमरा नावली रोड पर इंटर कॉलेज के पहले टैम्पो यू पी 79 टी 5554 ने साधु को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी किसाधु की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी,जिस पर पुलिस ने उसकी पहचान दशरथ सिंह निवासी ऊमरी थाना रेंढ़र के रूप में कराई।
