यूपी विरौरा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार,दो अभियुक्त अभी भी पुलिस पकड़ से दूर,अवनीत गुर्जर

कोंच । पिछले दिनों कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विरौरा में घटित हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से लाइसेंसी इकनाली बंदूक बरामद हुई है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। इसी के साथ तीसरा अभियुक्त सलाखों के पीछे जा चुका है लेकिन दो आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से दूर हैं।

गौरतलब है कि गत 8 नवंबर की शाम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विरौरा में एक ही विरादरी के दो गुटों में आशनाई को लेकर झड़प हो गई थी जिसमें एक व्यक्ति सुंदरसिंह पाल की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। घटना में पांच लोग घायल भी हुये थे। इस मामले में मृतक के भाई प्रेमनारायण ने पांच लोगों लाखनसिंह, मानसिंह, साहबसिंह, जसवंत तथा यतेन्द्रसिंह के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। दो आरोपी मानसिंह व यतेन्द्र को घटना के तुरंत बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि मंगलवार को कोतवाल संजयकुमार गुप्ता ने एसएसआई दिलीप वर्मा व एसआई सुरेन्द्रसिंह के साथ मिल कर कमसेरा मोड़ के पास से मुख्य आरोपी साहबसिंह पुत्र हरदास पाल को इकनाली बंदूक के साथ धर दबोचा है। लाखनसिंह और जसवंत अभी भी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस हाथ पैर मार रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *