लखनउ 10 मार्चः कहते है कि सड़क हादसे से बचने के लिये वाहन चालक को हैलमेट जरूर पहनना चाहिये। पर, क्या आपको पता है कि कभी-कभी हैलमेट भी जान नहीं बचा पाता। यह सवाल सुल्तानपुर जिला मे एक युवक की दर्दनाक मौत के बाद उठा है। कारण था बाइक का तेज गति से चलाना।
बता दें कि जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को तेज रफ्तार में बाइक चलाना भारी पड़ गया। एक गाडी को बचाने के चक्कर में युवक की तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी बाइक से जा टकराई। टक्कर लगने से युवक सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के टाण्डा रायबरेली नेशनल हाइवे पर तिन्दौली गांव के पास यह हदसा हुआ है। सेमरी बाजार की और से तेज रफ्तार बाइक सवार सामने की तरफ से आ रही गाड़ी की लाइट से चकाचौंध हो पास होने के चक्कर मे हाइवे के किनारे खड़ी बाइक से टकरा गया। बाइक पर दो लोग सवार थे, जिनमे से एक कि सड़क पर गिरने से मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक को भी गम्भीर चोटें आई है। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।
