योगी के झांसी आने से पहले तैयारियो को लेकर हड़कंप, रिपोर्ट-देवेन्द्र व रोहित

झांसीः प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 अप्रैल को झांसी आ रहे हैं। योगी के साथ रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण भी आएंगी। योगी और निर्मला के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट है। सभा स्थल की तैयारियां जोरो पर हैं। अधिकारी रात दिन एक किये हुये हैं। मंशा है कि किसी प्रकार की कमी ना रह जाए।

सडक़ों पर जहां साफ-सफाई की जा रही है तो विद्युत विभाग सीएम के रहने तक झांसी महानगर में अबाधित आपूर्ति देने की तैयारियों में जुटा है।
सभा स्थल क्राफ्टमेला ग्राउण्ड को पूरी तरह से सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। चारों ओर बेरिकेडिंग लगाए गए हैं। पण्डाल भी वाटरप्रूफ लगाया जा रहा है। विशेष रूप से मंच को सुरक्षा की दृष्टि सुरक्षित कर दिया गया है। जनसभा में आने वाले अतिथियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहीं जनसभा में आने वाले लोगों के लिए भी पंडाल में पर्याप्त कुर्सियां बिछाई जा रही हैं। सभा स्थल पर लोगों को पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं महानगर में साफ-सफाई का दौर लगातार जारी है। जिन रास्तों पर सीएम को गुजरना है, वहां से अवैध होर्डिंग हटा दी गई हैं। इन रास्तों की सडक़ को भी दुरुस्थ किया जा रहा है। सडक़ के आसपास पुराने और उखड़े पड़े एपेक्स को हटाकर नया लगाया जा रहा है। सडक़ किनारे बनी दीवारों की रंगाई-पुताई लगातार हो रही है। महानगर के चौराहों पर भी लाइटों की व्यवस्था दुरुस्थ की जा रही है। नगर निगम भवन व वहां की व्यवस्थाओं को भी चाक-चौबंद किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *