झांसी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 17 सितंबर को झांसी दौरा तय हो गया है. योगी के आगमन को लेकर आज की प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां भी तेज कर दी गई है. कमिश्नर और जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को देखते हुए कई प्रकार के दिशा निर्देश दिए.
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने सर्वप्रथम पुलिस लाइन के हैलीपेड का निरीक्षण करते हुए तैयारियों की जानकारी ली। इसेक बाद समीक्षा बैठक के लिए नगर निगम का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। साथ वह जीआईसी ग्राउंड पहुंचे। जहां उन्होंने सभा स्थल का भी निरीक्षण किया। ग्राउंड में दो मंच बनाये जाने के निर्देश दिये। जिसमें एक वीआईपी के लिए तथा दूसरा सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए आरक्षित रहेगा।
झांसी जिलाधिकारी बड़ागांव विकास खंड के ग्राम केशवपुर के प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी पहुंचे। जहां उन्होंने निरीक्षण करते हुए तैयारियों को जायजा लिया। इस गांव में मुख्यमंत्री ओडीएफ घोषित करेंगे। सभी तैयारियों पूरी कर ली जाये। इसके अलावा बड़ागांव थाना व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव का भी निरीक्षण करते हुए तैयारियां देखी।
इस दौरान एसएसपी विनोद कुमार सिंह, सीडीओ निखिल टी, फुंडे, एसडीएम अनुन्य झा सहित लोक निर्माण विभाग, जल निगम, नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
