ललितपुर | थाना गिरार के ग्राम इकौना में सोमवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले और मारपीट हुई| इसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए| घायलों को सीएचसी मड़ावरा मैं पहुंचाया गया| सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी| ग्राम इकौना निवासी पहाड़ सिंह और नाथू के परिवार के लोगों के बीच सोमवार की शाम को गांव के स्कूल के पास वाद-विवाद हो गया | दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर मारपीट करने लगे | गांव के लोगों ने बीच बचाव किया | सीओ मड़ावरा केके मिश्रा ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है| घटना को लेकर आगे कार्रवाई अमल में लाई जा रही है|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
रंजिश के चलते दो पक्षों में चले रंजिश के चलते दो पक्षों में चले लाठी-लाठी
