*रक्तदान कर अर्धशतक पूरा करने पर हैदर अली को स्कूटी देकर किया सम्मानित*
झांसी आज यूथ वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में हैदर अली द्वारा 50 बार रक्तदान करने पर इलेक्ट्रिक स्कूटी भेंट कर सम्मान किया गया !
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में बृजेंद्र सिंह भोजला जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी,सत्येंद्र श्रीवास्तव अध्यक्ष हेल्पिंग हैंड सेवा संस्थान रहे!
कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र भदौरिया जिला अध्यक्ष यूथ वेलफेयर सोसाइटी एवं आभार सुशील मौर्य ने व्यक्त किया!
प्रदीप जैन ने कहा कि हैदर अली बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं यह शायर भी हैं अभिनेता भी हैं और समाजसेवी भी हैं इन्होंने रक्त दानकर हमेशा लोगों की मदद की है और नया जीवनदान दिया है इनके 50 बार रक्तदान करने पर इनका सम्मान कर मुझे प्रसन्नता हो रही है!
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि समाज के नौजवानों को हैदर अली से प्रेरणा लेना चाहिए जिन्होंने 50 बार रक्तदान कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है इन्होंने बिना भेदभाव के जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध करा कर समाज की सेवा की है और अभी इनका यह क्रम निरंतर जारी है मेरी यह शुभकामना है कि यह इसी तरह समाज सेवा में एक नया कीर्तिमान स्थापित करें!
उक्त अवसर पर शिवम नायक, तरुन सक्सेना,निखिल पाठक,अभिषेक दिक्षित, सरफराज, मनीष कश्यप,गौरव यादव,रामू शर्मा,अमित चक्रवर्ती,आलोक ठाकुर,मनीषा पांडे आदि उपस्थित रहे।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- जम्मू कश्मीर
- दिल्ली एनसीआर
- पंजाब
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
- हिमाचल
रक्तदान कर अर्धशतक पूरा करने पर हैदर अली को स्कूटी देकर किया सम्मानित रिपोर्ट:अनिल मौर्य 8318270566
