झांसीः झांसी क्षेत्र से दो युवतियां गायब हो गयी। पुलिस का कहना है कि दोनो घर से भाग गयी है। सच्चाई के लिये जांच जारी है। इधर युवतियो के परिजन परेशान हैं।
शहर कोतवाली अन्तर्गत ओरछा गेट बाहर रहने वाली 16 वर्षीय बेटी 26 फरवरी को गायब हो गई। खोजबीन करने पर पता चला कि संजय परिहार उर्फ संजू नाम का युवक किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए कार्रवाही शुरु कर दी।
वहीं दूसरी ओर गुरसरांय थाना क्षेत्र से 18 वर्षीय युवती चार लोगों के साथ मिलकर भाग गई। खोजबीन करने पर कोई सुराग नहीं मिला। जिस पर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की।
