राजकीय संग्रहालय, झांसी में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
व्यापार सशक्तिकरण, व्यापारी पंचायत और भारतीय व्यापार महोत्सव पर रहा विशेष फोकस
झांसी | दिनांक: 09/01/2026
आज झांसी स्थित राजकीय संग्रहालय के ऐतिहासिक एवं गरिमामय परिसर में देश का सबसे बड़ा व्यापारिक संगठन कंफर्म कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया ट्रेडर्स कैट का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता एवं उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापार, समाज और राष्ट्रहित में ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ अध्यक्ष अभिषेक सोनकिया, महामंत्री धीरज राजपूत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा, धीरज मिश्रा, हेमंत गुप्ता, सचिन मिश्रा, मनोज सोनी, सुभाष वर्मा, सत्यम दीक्षित, आदित्य ब्रह्मचारी, अतुल गुप्ता, मधुकर तिवारी, पारस जैन, विजय कुमार, मोहम्मद शाहिद, प्रेम दुबे, अविनाश ठाकुर ने सत्यवान निष्ठा की शपथ मुख्य अतिथि एवं अतिथियों ने ग्रहण कराई !
समारोह के मुख्य अतिथि श्री सुमित अग्रवाल, CAIT राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री, रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री रवि शर्मा, विधायक तथा श्री बिहारी लाल आर्य, महापौर झांसी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री संजय पटवारी, CAIT राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ने की।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि शपथ ग्रहण केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि व्यापारी समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना का संकल्प है। सभी अतिथियों ने झांसी एवं बुंदेलखंड क्षेत्र में व्यापार को सुदृढ़ करने, स्थानीय बाजारों को संगठित करने तथा व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर CAIT के माध्यम से देशभर में चल रहे वोकल फॉर लोकल, आत्मनिर्भर भारत और लोकल टू ग्लोबल अभियानों को जमीनी स्तर पर मजबूती देने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बाजारों में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु “व्यापारी पंचायत” प्रारंभ करने का प्रस्ताव पारित किया गया। यह व्यापारी पंचायत स्थानीय स्तर पर संवाद, समन्वय और समाधान का प्रभावी मंच बनेगी, जिससे व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित और व्यावहारिक निराकरण संभव हो सकेगा।
समारोह के दौरान BJP के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री सुधीर सिंह का सार्वजनिक अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन और व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर समन्वय की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर आगामी 1 से 4 मई को आयोजित होने वाले भारतीय व्यापार महोत्सव पर भी विशेष चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि यह महोत्सव भारत का सबसे बड़ा स्वदेशी एक्सपो है, जिसमें देशभर के व्यापारी, उद्यमी, स्टार्टअप्स और स्वदेशी ब्रांड्स एक ही मंच पर एकत्र होंगे। यह आयोजन भारतीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने और घरेलू व्यापार को नई दिशा देने में मील का पत्थर साबित होगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कैट की प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह दांगी, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता, पंकज शुक्ला, प्रभु दयाल साहू, प्रदीप गुप्ता, मनीष रावत, अजय चड्ढा, कृष्णा राय, महिला जिला अध्यक्ष शालिनी गुरबक्शनी, प्रतिमा कुलकर्णी, उर्मिला पटेरिया, ज्योति गोस्वामी, नम्रता गर्ग,
सक्षम शुक्ला, पारस तिवारी, अमित राय, रिंकू राय, आकाश पांडे, प्रवीन शर्मा, रजत गोस्वामी,
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर विवेक बाजपेई एवं धीरज मिश्रा ने किया आभार महामंत्री धीरज राजपूत समापन धन्यवाद ज्ञापन किया राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
भवदीय
अभिषेक सोनकिया
जिला अध्यक्ष
कैट
