राजतिलक की करो तैयारी, अब रवि शर्मा की बारी

झांसीः कर्म करने वालो  को मीठा फल मिलता है। इन दिनो  विधायक रवि शर्मा पर यह कहावत सटीक बैठ रही है। विधानसभा के बाद निकाय चुनाव मे  भाजपा का परचम लहराने वाले रवि को जल्द ही प्रदेश सरकार मंत्री पद से नवाजने की तैयारी कर रही है। यूपी सरकार के कैबिनेट विस्तार मे  उनका नाम शामिल किये जाने की पूरी संभावना है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनो  संकेत दिये थे कि कैबिनेट का जल्द विस्तार किया जाएगा। विस्तार मे  कुछ मंत्रियो  को मंत्रिमंडल से बाहर किया जा सकता है। जबकि कुछ नये चेहरे शामिल किये जाएंगे।

प्रदेश  सरकार के गठन के समय विधायक रवि शर्मा के मंत्री बनने की पूरी संभावना थी, लेकिन बुन्देलखण्ड से मंत्रियो को लिये जाने के नाम पर अंतिम समय पर मन्नूलाल कोरी का नाम प्रस्तावित होने से रवि शर्मा को वेटिंग लिस्ट मे  डाल दिया गया।

बताते है कि उमा भारती की पसंद मन्नू कोरी को लेकर मुख्यमंत्री ज्यादा खुश नहीं थे, लेकिन उमा की बात रखते हुये उन्हे  मंत्रिपद मिल गया।

निकाय चुनाव मे  प्रदेश मे  16 में से 14 निगम मे  मेयर बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुश हैं। उनके मंत्रिमंडल के विस्तार की तैयारियां तेज हो गयी हैं।

माना जा रहा है कि नये साल मे  होने वाले विस्तार मे  बुन्देलखण्ड के झांसी से रवि शर्मा का नाम तय कर लिया गया हैं। रवि को मंत्री बनाये जाने के पीछे कुछ कारण बताये जा रहे हैं।

इनमे  एक तो रवि शर्मा का बुन्देलखण्ड के झांसी मे  भाजपा के गढ़ को बचाये रखने मे  अहम योगदान। दूसरा बुन्देलखण्ड के विकास मे  प्रदेश सरकार की बचनबद्वता। मंत्री बनने से रवि शर्मा झांसी के विकास मे  अपना योगदान और तेज गति से दे सकेगे।

एक नये समीकरण यह भी देखने को मिल रहे है कि संभव है कि 2019 मे  होने वाले आम चुनाव मे रवि शर्मा को पार्टी लोकसभा चुनाव का टिकट दे दे। रवि का चुनावी मैनेजमंेट और उनकी लोकप्रियता को पार्टी आम चुनाव मे  प्रयोग करने की तैयारी मे  है।

बरहाल, यह तय है कि इस बार योगी सरकार रवि शर्मा को मंत्री बनाने की पूरी तैयारी मे  है। बस, इंतजार है, तो मंत्रिमंडल के विस्तार की तिथि के तय होने का।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *