झांसी . उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज गणेश मंदिर में दर्शन किए और पूजा अर्चना की. उन्होंने महाराष्ट्र विधि विधान से पूजा अर्चना की.
महाराष्ट्र मंदिर में कार्यक्रम में आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए झांसी पहुंचे राज्यपाल ने भक्त निवास का लोकार्पण किया और मेरी झांसी पुस्तक का विमोचन भी किया.
इससे पहले हवाई अड्डे पर भाजपाइयों ने राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया इस दौरान पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला समेत अन्य भाजपाई मौजूद रहे.
