राज्यसभा चुनाव: जम्मू -कश्मीर में भाजपा ने तीन प्रत्याशी मैदान में उतारे

न्यू दिल्ली | भाजपा ने जम्मू कश्मीर में राज्यसभा की चार सीट के लिए 24 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है| इनमें जम्मू-कश्मीर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल शर्मा वह दो अन्य उम्मीदवार गुलाम मोहम्मद मीर और राकेश महाजन शामिल हैं |
निर्वाचन आयोग ने चार सीटों पर चुनाव के लिए तीन अलग-अलग अधिसूचना जारी की हैं| विधानसभा में अपनी संख्या के आधार पर नेशनल कांफ्रेंस- कांग्रेस गठबंधन को तीन सीट पर बढ़त हासिल है जबकि भाजपा को एक सीट पर बढ़त हासिल है| भाजपा का चुनावी मैदान में उतारने का फैसला चुनाव को और रोमांचक बनाएगा क्योंकि उम्मीद है कि वह अपने प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाने के वास्ते अन्य दलों के विधायकों को लुभाने का प्रयास करेगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *