राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर का 87 साल की आयु में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

दीपक
मुंबई 1 अक्टूबर ।फिल्म अभिनेता राज कपूर की पत्नी श्रीमती कृष्णा कपूर का 87 साल की आयु में निधन हो गया। सोमवार सुबह तड़के 4:00 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली कृष्णा राज का पार्थिव शरीर चेंबूर बंगले पर रखा गया है ।उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड की तमाम हस्तियां वहां पहुंच रही हैं।
बॉलीवुड में कपूर खानदान का काफी नाम है कृष्णा कपूर कई सालों से सांस की तकलीफ को लेकर परेशानी में थी वे कपूर परिवार की सबसे सीनियर थी। उनके 5 बच्चे हैं उन्होंने राज कपूर के साथ 1946 में शादी की थी वे रणवीर ऋषि राजी रीमा और रितु की मां थी।

अभिनेत्री कर्म करीना कपूर रणवीर कपूर रिद्धिमा कपूर की वह दादी थी।
बताया जाता है कि वह फैमिली पार्टी में काफी एक्टिव रहा करती थी 87 साल की उम्र में भी वह सामाजिक सम्मान समारोह में भाग लिया करती थी। कुछ दिनों पहले उन्हें बेटी ऋषि कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद देखा गया था।
आपको बता दें कि 1988 में राज कपूर के निधन के बाद कृष्णा कपूर ने पूरे परिवार को साथ रखा उन्होंने अपने पांचों बच्चों की जिम्मेदारी को निभाया कृष्णा कपूर के निधन पर बेटे रणबीर कपूर ने कहा कि मुझे यह बताते हुए दुख हो रहा है कि मैंने अपनी मां को खो दिया।

कृष्णा कपूर के मिलन की खबर मिलने के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है बॉलीवुड की कई हस्तियां उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रही हैं कृष्णा कपूर की बेटियां और पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *