लखनऊ 15 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने यूपी दौरे के दौरान शनिवार की रात वाराणसी पहुंचे । अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचने के बाद रात में वह गेस्ट हाउस में रुके। यहां नरेंद्र मोदी ने रात में ही प्रोटोकॉल तोड़ते हुए वाराणसी भ्रमण का निर्णय लिया और वह यूनिवर्सिटी की ओर निकल गए।
पीएम मोदी वाराणसी के डीरेका से निकलकर सुंदरपुर, नारियां होते हुए बीएचयू के अंदर बने विश्वानथ मंदिर पहुंचे. मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपने काफिले के साथ लंका, गुरुधाम रविंद्रपुरी, भेलूपुर, मदनपूरा, गोदौलिया, चौक, मैदागिन, लहुराबीर, अंधरापुल, अंबेडकर चौराहा, सर्किट हाउस, नदेसर, कैंट रेलवे स्टेशन, लहरतारा होते हुए वापस रात्रि विश्राम के लिए डीरेका गेस्ट हाउस लौटे. पीएम मोदी का दौरा रात में लगभग 1 घंटे तक चलता रहा.
