रानी झांसी को नमन करते हुये सदर बाजार में प्रतिमा तले दी उन्नीस की सलामी

झांसी।
मानव विकास संस्थान व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छावनी नगर के तत्वावधान में इंजी. पी एन गुप्ता की अध्यक्षता , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विवेकानंद शाखा छावनी नगर के शाखा कार्यवाह माननीय सुरेन्द्र खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य , राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य , वरिष्ठ आर्किटेक्चर अजय अरोरा के विशिष्ट आतिथ्य तथा संस्थान की चेयर पर्सन डॉ केश गुप्ता के संयोजन में आज रानी झांसी की प्रतिमा तले उन्हें नमन करते हुए सलामी दी गयी।
आरम्भ में अतिथियों का स्वागत बैज अलंकरण कर किया गया। रानी झांसी के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए आज की कार्यक्रम संयोजिका ने आगामी पीढ़ी के बच्चों को उनके जीवन से प्रेरित होने का आवाहन किया।
कन्वीनर ने कहा ब्रिटिशर्स ने अपने लेख में बताया रानी अपने घोड़े की लगाम मुख में दबा कर दोनों हाथों से विरोधियों का संहार करती थी। मुख्य अतिथि ने कहा आजादी के अमृत महोत्सव से सलामी कार्यक्रम को निरन्तर मानव विकास संस्थान रानी की जन्म की तिथि के दिन माह की प्रत्येक उन्नीस तारीख को सलामी देते हुए उन्हें नमन करता आया है , उन्होंने कहा रानी ने झांसी को सम्पूर्ण विश्व में ख्याति दिलायी , संस्थान द्वारा रानी के करतबों को आगामी पीढ़ी में संस्कारित करने के विशिष्ट कार्य में संलग्न संस्थान को साधुवाद दिया।
स्वयंसेवक संघ छावनी नगर एवं सभी ने रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा को नमन करते हुए राष्ट्रगान के साथ सलामी दी। सभी ने रानी झांसी अमर रहें अमर रहें व रानी तेरा वो बलिदान – याद करेगा हिन्दुस्तान के नारे लगाए। वन्देमातरम् व भारत माता की जय से सम्पूर्ण वातावरण गुंजायमान हुआ।
इस अवसर पर हेमन्त अग्रवाल , अजय कुमार श्रीवास्तव , आलोक जी नगर बौद्धिक प्रमुख , शुभम जी नगर सम्पर्क प्रमुख , योगेन्द्र शरण लाला नगर व्यवस्था प्रमुख , शशि गुप्ता , नीरज साहू , अनिल कुमार मिश्रा भट्टा गांव , राम नारायण , सतीश कुमार साहू , अनेश अग्रवाल , सुरेश कुमार यादव , प्रदीप पाण्डेय , शिवम रावत , गणेश दत्त जोशी , रामाधीन यादव जी के अतिरिक्त गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय सहयोग किया।
सभी के प्रति आभार छावनी नगर संघ नगर कार्यवाह प्रदीप अग्रवाल जी ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *