रानी लक्ष्मीबाई ने स्वतंत्रता की अलख जगाई :अरविंद वशिष्ठ
झांसी:ब्रह्म विभूति स्मृति न्यास के तत्वाधान में महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती की पूर्व संध्या पर गोष्ठी का आयोजन हुआ! कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि सदस्य इंडो जर्मन टूल रूम सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार अरविंद वशिष्ठ ने किया!
कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश मकराड़िया ने की!
मुख्य अतिथि अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि महारानी लक्ष्मी बाई का जन्म ब्राह्मण कुल में हुआ था वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई ने स्वतंत्रता की अलख जगाई जिस वजह से उन्हें स्वतंत्रता की प्रथम दीप शिखा के रूप में जाना जाता है सुभद्रा कुमारी की यह पंक्ति चमक उठी सन 57में वह तलवार पुरानी थी खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी उनकी वीरता की गाथा आज भी संपूर्ण विश्व में गूंजती है!
अध्यक्षता करते हुए अवधेश मकड़िया ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए!
संचालन महामंत्री संजय दुबे ने आभार उपाध्यक्ष अशोक पांडे ने व्यक्त किया!
उक्त अवसर पर दीपक त्रिपाठी,अशोक पांडे,निखिल पाठक, अभिषेक उपाध्याय, कार्तिकेय पटेरिया ,मदन तिवारी, शीतल दुबे, अभिषेक दिक्षित ,आशीष बाजपेई ,मानस नायक, अनुराग तिवारी, अनुशील शर्मा, आदित्य वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे!
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- जम्मू कश्मीर
- दिल्ली एनसीआर
- पंजाब
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
- हिमाचल
रानी लक्ष्मीबाई ने स्वतंत्रता की अलख जगाई :अरविंद वशिष्ठ रिपोर्ट: अनिल मौर्य
