Headlines

रामवीर उपाध्याय पर लगाए उनके भाई ने गंभीर आरोप, जताई हत्या की आशंका, रिपोर्ट- बृजभूषण

हाथरस 9 नवंबर पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय ने अपने भाई और पूर्व कैबिनेट मंत्री रामवीर उपाध्याय पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उन्हें बीएसपी से निकलवाने की साजिश रची। उन्होंने रामवीर उपाध्याय से अपनी जान का खतरा भी बताया।

यहां पत्रकारों से बात करते हुए मुकुल उपाध्याय ने कहा कि अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। इस बारे में बसपा की मुखिया मायावती ने उनसे 5 करोड़ रुपए की मांग की।

उन्होंने मना किया तो उनके भाई रामवीर उपाध्याय ने यह कहा कि अब वो नहीं बल्कि उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। इसी साजिश के चलते उनकी भाई रामवीर ने उन्हें बसपा। से निकलवाया।

मुकुल ने कहा कि बाय अगला चुनाव अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से ही लड़ेंगे । अपने समर्थकों के बीच में जाएंगे और किस पार्टी में शामिल होंगे इस बारे में आगे रणनीति तय की जाएगी।

मुकुल ने अपने भाई रामवीर उपाध्याय को रावण की संज्ञा देते हुए कहा कि रामवीर कभी नहीं चाहते कि उनका कद बड़े प्रतिस्पर्धा के चलते उन्होंने यह पूरी साजिश रची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *