नई दिल्ली 14 नवबंरः योगी सरकार मे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने आज तक के मंच पर कहा कि भगवान राम तो हिन्द के इमाम हैं। उन्हे पूरा यकीन है कि जल्द ही हमे अयोध्या मे श्रमदान करने का मौका मिलेगा।
रजा ने कहा कि श्रीश्री की राम मंदिर पर पहल सराहनीय है। कुछ लोग है, जो इस मुददे को विवाद बनाना चाहते हैं।
बातचीत में कहा, ‘अल्लामा इकबाल ने राम को इमाम उल हिंद का दर्जा दिया जो सबसे ऊंचा दर्जा होता है, वो हिंद के इमाम है तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता. इसलिए मुझे लगता है कि मुस्लिम समाज को भी जो आपसी सहमति से फैसला होगा, वो मंजूर होगा.’
मोहिसन रजा ने कहा, ‘अयोध्या रामचंद्र का जन्मस्थान है तो हम चाहते हैं कि वहां सुंदर मंदिर बने. आज देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, ऐसे में ये सबसे सही वक्त है कि इस मुद्दे को प्यार से सुलझाया जाए.’
मोहसिन रजा ने विपक्षी पार्टियों पर साम्प्रदायिक कार्ड खेलने का आरोप लगाया. मोहसिन रजा के मुताबिक निहित स्वार्थ वाले कुछ तत्व अनबन चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वे ऐसे लोगों को समझा तो नहीं सकते. लेकिन इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि देश में बड़े पैमाने पर मुस्लिम समुदाय अयोध्या में संबंधित जगह पर राम मंदिर निर्माण के पक्ष में है.
